डेली संवाद, पटना/नई दिल्ली। Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) की ओर ओर से बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की गई है। बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स सीधे ही नतीजे (Bihar Board 10th Result 2026) ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) से स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
Bihar Board Matric Result 2026
- लिंक 1: http://matricbiharboard.com/
- लिंक 2: https://www.biharboardonline.org/
- कुल उत्तीर्ण छात्र: 6,01,390
- कुल उत्तीर्ण छात्राएं: 6,34,353
Bihar Board 10th Result 2026 OUT: पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप
बिहार बोर्ड मैट्रिक में सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हर साल की तरह ही इस बार भी बिहार बोर्ड मैट्रिक में लड़कियों ने बाजी मारी है।







