Punjab News: पार्किंग में खड़ी इनोवा में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई लपटें

मोहाली के सेक्टर-126 स्थित गिलको पार्क सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई।

Daily Samvad
2 Min Read
Innova car catches fire in mohali
Highlights
  • मोहाली में बेसमेंट पार्किंग में भड़की आग
  • कार जलकर खाक
  • फायर ब्रिगेड ने समय रहते संभाला हालात
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 29 Mar 2026

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: चंडीगढ़, मोहाली के सेक्टर-126 स्थित गिलको पार्क सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही पलों में धुआं तेज आग की लपटों में बदल गया। चूंकि आग बेसमेंट में लगी थी, इसलिए देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।

मौके पर पहुंची दमकल टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस (Chandigarh Police) को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल टीम के सामने आग बुझाना आसान नहीं था, क्योंकि बेसमेंट में जगह कम थी और धुआं काफी घना था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और सिर्फ उसका ढांचा ही बचा था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इंजन से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *