Punjab: पंजाब में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद, छापेमारी जारी

Daily Samvad
3 Min Read
2 modern sub-machine guns recovered in Amritsar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 29 Mar 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद कर अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। बरामद किए गए हथियारों पर “गफार सिक्योरिटी” लिखा हुआ था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद खेप कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से संबंधित है।

modern sub-machine guns recovered in Amritsar
modern sub-machine guns recovered in Amritsar

उन्होंने बताया कि ये हथियार उसके नेटवर्क द्वारा राज्य में देश विरोधी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सप्लाई किए जा रहे थे। डीजीपी ने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर (Amritsar) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरु की वडाली, छेहरटा क्षेत्र में नाका लगाया और मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक घबरा गए और भागने लगे।

छापेमारी जारी

उन्होंने बताया कि भागते समय उनका एक किट बैग गिर गया। सीपी ने बताया कि बरामद किट बैग की तलाशी लेने पर दो अवैध 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, अपहरण, दंगा, जबरन वसूली और अवैध हथियारों की सप्लाई सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल है। पुलिस टीमों ने गुरप्रीत उर्फ गोल्डी ढिल्लों और उसके तीन साथियों को नामजद कर लिया है तथा फरार मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।इस संबंध में एफआईआर नंबर 66 दिनांक 29-03-2026 को अमृतसर के थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (आई-ए) के तहत दर्ज की गई है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *