डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर (Amritsar) के सरहदी जिले में सोमवार को भिंडी सैदा थाने के बाहर जोरदार धमाका हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक थाने के पास पहुंचे और वहां किसी विस्फोटक वस्तु को फेंक कर फरार हो गए।
विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इसे ग्रेनेड हमला नहीं माना जा रहा है और इसे मामूली धमाका बताया गया है।
धमाका बहुत तेज था
जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका बहुत तेज था और इसके बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के असली कारण का खुलासा किया जाएगा और शरारती तत्वों या किसी साजिश की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।







