डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के कमल विहार इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमल विहार (Kamal Vihar) निवासी जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास खून भी पड़ा हुआ था, जिसके चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जोगिंदर पाल की मौत बीती रात हुई थी, जबकि घटना की जानकारी सुबह लोगों को मिली। कमल विहार निवासी साहिल ने बताया कि जब वह मृतक के घर पहुंचे, तो उन्होंने शव के पास खून देखा और सिर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।

आगे की कार्रवाई शुरू
इसके बाद किसी स्थानीय निवासी ने पुलिस (Jalandhar Police) को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला स्वाभाविक मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सिर पर चोट के निशानों को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।







