Punjab News: कांग्रेस नेता के बेटे की आत्महत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 बिल्डरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

Muskaan Dogra
2 Min Read
दविंदर नत्त ने बनाया वीडियो
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि पुलिस ने 3 बिल्डरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

एलओसी जारी

मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा (Bathinda) में कांग्रेस नेता के बेटे की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन बिल्डरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी कर दिया है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें।

विशेष टीमें गठित

इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। बता दे कि मामले में नामजद आरोपित में बिंदरपाल मित्तल, उनके बेटे प्रतीक मित्तल और भरत मित्तल शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से तीनों आरोपित अपने मोबाइल फोन बंद कर भूमिगत हो गए हैं। इससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

8 मिनट 45 सेकंड का वीडियो

बता दे कि मृतक द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट और करीब 8 मिनट 45 सेकंड का वीडियो जांच का सबसे अहम आधार बन गया है। वीडियो में मृतक ने साफ तौर पर बिल्डर परिवार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इन्हीं सबूतों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *