Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - मनोरंजन - Badshah: रैपर बादशाह को कुख्यात गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी, कहा- ‘सीधे सिर में गोली मारेंगे’

    Badshah: रैपर बादशाह को कुख्यात गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी, कहा- ‘सीधे सिर में गोली मारेंगे’

    Daily SamvadBy Daily Samvad14 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Badshah: रैपर बादशाह को कुख्यात गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी, कहा- ‘सीधे सिर में गोली मारेंगे’
    Rapper Badshah Gets Threat From Lawrence Bishnoi Gang Mews
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Badshah: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह धमकी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की ओर से दी गई है। हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    बताया जा रहा है कि रणदीप मलिक नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा गया कि पिछली बार चंडीगढ़ में क्लब पर फायरिंग की गई थी और अगली बार सीधे माथे पर गोली मार दी जाएगी। पोस्ट में बादशाह (Badshah) के चर्चित गाने “टटीरी” का भी जिक्र किया गया है। हालांकि कुछ समय बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई।

    दो क्लबों के बाहर धमाके हो चुके हैं

    यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले वर्ष 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में स्थित दो क्लबों के बाहर धमाके हो चुके हैं। इन क्लबों में से एक Seville Bar and Lounge है, जिसमें बादशाह (Badshah) की पार्टनरशिप बताई जाती है। दूसरा क्लब De’Orra Club है।

    26 नवंबर 2024 को तड़के करीब सवा तीन बजे बाइक सवार युवकों ने इन दोनों क्लबों के बाहर बम फेंके थे। धमाके के कारण क्लबों के बाहर लगे कांच के शीशे टूट गए थे और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें इन धमाकों की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और रोहित गोदारा (Rohit Godara) द्वारा लिए जाने का दावा किया गया था, जिन्हें लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया जाता है।

    Rapper Badshah Gets Threat From Lawrence Bishnoi Gang
    Rapper Badshah Gets Threat From Lawrence Bishnoi Gang

    प्रोटेक्शन मनी की मांग

    सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया था कि दोनों क्लबों के मालिकों से प्रोटेक्शन मनी की मांग की गई थी, लेकिन कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया गया। इसी कारण उन्हें चेतावनी देने के लिए धमाके किए गए। पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि जो लोग उनकी कॉल्स को नजरअंदाज कर रहे हैं, उनके साथ इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि यह पोस्ट कुछ समय बाद डिलीट कर दी गई थी।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इस मामले में आगे चलकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। बम फेंकने वाले दो आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (Haryana Special Task Force) ने संयुक्त अभियान में पकड़ लिया था। यह कार्रवाई हरियाणा के हिसार जिले में हुई थी, जहां पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई।

    आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी थीं

    मुठभेड़ में हिसार के खरड़ गांव निवासी अजीत और देवा गांव के विनय नाम के दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी थीं। बताया गया कि दोनों कबड्डी खिलाड़ी हैं और करीब एक महीने पहले ही क्लबों में धमाके की साजिश रची गई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सिग्नल ऐप के जरिए रणदीप मलिक नाम के व्यक्ति से संपर्क में थे।

    वहीं से उन्हें यह निर्देश दिए गए थे कि बम और हथियार कहां से लेने हैं और किस जगह पर वारदात को अंजाम देना है। फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई नई धमकी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं।



















    No related posts.

    Badshah Death Threat Badshah Rapper Bollywood Singer Badshah Chandigarh Club Blast Case Chandigarh.Crime News De'Orra Club Chandigarh Gangster Threat India Goldy Brar Gang Lawrence Bishnoi Gang Rohit Godara Gangster Seville Bar and Lounge Chandigarh Social Media Threat गैंगस्टर धमकी मामला गोल्डी बराड़ गैंग चंडीगढ़ क्राइम न्यूज़ चंडीगढ़ क्लब ब्लास्ट मामला डी'ओरा क्लब चंडीगढ़ बादशाह को जान से मारने की धमकी बॉलीवुड सिंगर बादशाह रैपर बादशाह रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग सेविले बार एंड लाउंज चंडीगढ़ सोशल मीडिया धमकी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026: टेक्सटाइल डाइंग एंड फिनिशिंग सत्र आयोजित
    Next Article Jalandhar News: नागरा में गौंद फैक्ट्री के पास अवैध रूप से कालोनी काटी, नवज्योति कालोनी रोड पर अवैध दुकानें बनाईं, शिकायत
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.