डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब में स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके चलते सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में 26 मार्च, गुरुवार को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन पूरे देश में श्री राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी के चलते राज्य में सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद (Holiday) रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही 31 मार्च को भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन महावीर जयंती मनाई जाएगी, जिसके कारण राज्य भर में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन भी स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version