डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन ने नवनियुक्त गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), जालन्धर कैम्पस की प्रिंसीपल डॉ॰ नवजोत कौर को उनकी नई नियुक्ति पर अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें मां की लाल चुनरी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनकी नई नियुक्ति पर शुभकामनाए भी दी।

ये रहे उपस्थित

गौर हो कि डॉ॰ नवजोत कौर लायलपुर खालसा कॉलेज फार वूमेन की सेवानिवृत्त प्रिंसीपल है और अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण प्रोजेक्ट की मुख्य सलाहकार भी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रिंसीपल डॉ॰ नवजोत ने कहा कि आपकी शुभकामनाए मेरा हौंसला बुलन्द करेगी और मेरा मिशन है युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ साथ उन ऊंचाईयों तक लेकर जाना जिसकी उन बच्चों व उनके परिवार ने उनके लिए जो सपने संजोए हुए है। वह छात्र शिक्षा ग्रहण कर ऐसे नागरिक बने कि देश विदेश के हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व कर सके। इस मौके उनके स्टाफ सहित राधे शाम सेठ, प्रदीप छाबड़ा,मनिंदर पाल सिंह खेड़ा उपस्थित हुए।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version