डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के विकास के लिए मेयर वनीत धीर आज यानी सोमवार को नगर निगम के हाउस की बैठक में साल 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए का बजट पेश करेंग। इस प्रस्तावित बजट में 200 करोड़ रुपए शहर के विकास कामों में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 312.70 करोड़ रुपए विभागों पर और 55.56 करोड़ रुपए अन्य खर्चें होंगे।

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बताया कि साल 2025-26 में 495.86 करोड़ रुपए बजट था, जिसमें 474.54 करोड़ रुपए की आमदनी और प्राप्तियां हुई थी। जिसके मद्देनजर साल 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए बजट रखा गया है। इसमें शहर के विकास कामों को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने कहा है कि शहर के विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अफसरों को भी आमदनी को अचीव करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में विकास काम तेजी के साथ होगा। (Municipal Corporation Jalandhar Budget 2026-2027)

पढ़ें पूरा बजट

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version