डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबियत खराब है। उन्हें लुधियाना (Ludhiana) के डीएमसी अस्पताल (DMC Hospital) में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

इस दौरान आज पंजाब (Punjab) सरकार में सलाहकार और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता दीपक बाली (Deepak Bali) अस्पताल पहुंचे और माता श्रीमती पुष्पा देवी जी का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

sushil-rinku-mother-admitted-dmc-hospital-ludhiana-deepak-bali-visit

जल्द स्वस्थ होने की कामना

दीपक बाली (Deepak Bali)  ने इस मौके पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाएं सबसे महत्वपूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) और उनके परिवार के लिए यह समय भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा हालचाल जानने पहुंचना एक सकारात्मक संदेश भी देता है।

अस्पताल में भर्ती श्रीमती पुष्पा देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version