डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव में गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले बुधवार को दो गुटों में झड़प हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला (Kapurthala)के सुल्तानपुर लोधी के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव से पहले बुधवार को दो गुटों में जमकर झड़प हो गई। यह घटना ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुई और हिंसक रूप धारण कर गई।
इलाके में तनाव
जानकारी के अनुसार, झड़प आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के समर्थकों के बीच हुई। घटना के दौरान फायरिंग की भी खबर मिली, जिससे इलाके में तनाव फैल गया और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
राणा इंदर प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया। स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर जांच कर रही है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने हवाई फायरिंग होने की पुष्टि की और बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।







