UP News: मेलबोर्न के अप्रवासी हिंदू सम्मेलन में गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा

Daily Samvad
3 Min Read
Mathura Vrindavan
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वृंदावन। UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार ले रहा है। 5 वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह आंदोलन देश-विदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। आंदोलन की गति को देखतें हुए इसके वैश्विक स्तर पर फैलने के संकेत मिल रहे हैं।

ब्राह्मण आस्ट्रेलिया महासभा के अध्यक्ष चंदर शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह को 20 जून को ऑस्ट्रेलिया मेलबोर्न में होने वाले अप्रवासी हिंदुओं के विराट सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया साथ ही हस्ताक्षर अभियान के दस्तावेज सौंपे।

सभी दस्तावेज राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे

ग्लोबल सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष आजाद शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रभाकर, सुनील प्रभाकर एवं अनूप कश्यप वृंदावन आए। उन्होंने रमणरेती क्षेत्र स्थित होटल पर न्यास अध्यक्ष से भेंट की और ऑस्ट्रेलिया में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के रजिस्टर सौंपे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान उनका स्वागत कर तलवार भेंट की। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के सभी दस्तावेज राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर निर्माण कोकी मांग को लेकर वह मेलबोर्न सम्मेलन में भाग लेंगे।

कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू

उन्होंने बताया कि भविष्य में स्पेन, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी, न्यूजीलैंड और कनाडा में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विजय प्रभाकर ने कहा कि कनाडा लौटते ही कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। आजाद शर्मा ने बताया कि वह विशेष रूप से निमंत्रण देने ऑस्ट्रेलिया से आए हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर गर्भगृह स्थल के दर्शन किए और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने भव्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने महामंडलेश्वर आदित्यानंद महाराज, भगवताचार्य कृष्णचंद्र शास्त्री, मोहित मराल गोस्वामी, नवल नागरी महाराज से मिलकर जन्मभूमि विवाद और आंदोलन को गति देने की रणनीति पर चर्चा की।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *