डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के संतोखपुरा इलाके में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय करण के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में वाई-फाई का काम करता था।
गर्लफ्रेंड से पैसों का लेनदेन
मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया है कि करण अपनी गर्लफ्रेंड से पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं करण की बहन के अनुसार, आत्महत्या से पहले करण परेशान दिख रहा था, लेकिन उसने अपनी समस्या किसी को नहीं बताई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मृतक बहन ने बताया कि करण किसी लड़की के साथ रिश्ते में था और उसने उस लड़की से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। करण ने इनमें से 18 हजार रुपये पहले और 17 हजार रुपये बाद में लौटा दिए थे। परिवार का आरोप है कि लड़की शेष राशि के लिए करण को लगातार परेशान कर रही थी।
इसी परेशानी के चलते युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।







