Jewellery Shop Loot: फर्जी GST अधिकारी बन जेवर दुकान में घुसे लुटेरे, 20 लाख के सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jewellery Shop Loot
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गिरिडीह। Jewellery Shop Loot: फर्जी GST अधिकारी बन दुकान से 20 लाख के जेवर लूटने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बदमाश खुद को जीएसटी अधिकारी और पुलिसकर्मी बताकर जेवर दुकान में घुसे और वहां से लाखों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के गिरिडीह (Giridih) जिले के धनवार बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक जेवरात की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को जीएसटी अधिकारी और पुलिसकर्मी बताकर नावाडीह स्टेट बैंक के पास हरिहर साव की जेवर दुकान में प्रवेश किया और करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के गहने चुरा लिए।

अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे

बताया जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे। कुछ बदमाश काले कोट-पैंट में थे और एक पुलिस की वर्दी में दिखाई दिया। उन्होंने कारीगर हरिहर साव को कागजात दिखाकर अलमारी खोलने के लिए कहा और फिर गहनों को बैग में भर लिया।

Jewellery Shop Loot
Jewellery Shop Loot

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद अपराधियों ने कारीगर को अगवा कर देवघर की ओर ले जाने की कोशिश की। देवीपुर स्थित एम्स के पास चलती गाड़ी से धक्का देकर उसे नीचे फेंक दिया। घायल कारीगर ने स्थानीय लोगों की मदद से अपने परिवार को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। स्कॉर्पियो वाहन की पहचान और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *