डेली संवाद, चंडीगढ़। Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में एक बड़ा बदलाव किया है खबर है कि आप ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को उपनेता पद से हटा दिया है। पार्टी ने अशोक मित्तल को राज्यसभा का नया उपनेता नियुक्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को संसद के उच्च सदन में उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब जालंधर से सांसद अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नए उपनेता होंगे।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक आधिकारिक पत्र भी सौंपा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अब से अशोक मित्तल उच्च सदन में पार्टी के उपनेता के रूप में कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके अलावा, पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसमें राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया गया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने का समय नहीं दिया जाना चाहिए। आप आदमी पार्टी के इस फैसले के बाद राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
बता दे कि राघव चड्ढा लंबे समय से राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। इसके साथ ही वह राज्यसभा में लगातार जनहित के मुद्दे उठा रहे है। वहीं इस फैसले के पीछे के कारणों को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।







