Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा चोर, मोहल्ले वालों ने फूलमाला डालकर निकाला जुलूस

जालंधर (Jalandhar) के बस्ती दानिश्मंदा में स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी के प्रयास के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक मीटर की तारें काटते हुए पाया गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा चोर
Highlights
  • जालंधर में चोरी का प्रयास विफल
  • लोगों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा
  • युवक ने नशा और दवा का बहाना बनाया

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में लोगों ने चोरी करते एक युवक को काबू किया गया जिसके बाद चोर द्वारा वहां जमकर हंगामा किया गया। वहीं इलाके के लोगों ने फूलमाला डालकर चोर का जुलूस निकाला।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के बस्ती दानिश्मंदा में स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी के प्रयास के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक मीटर की तारें काटते हुए पाया गया। मौके से तार काटने वाला कटर और अन्य औजार बरामद हुए।

नशा करने का बहाना बनाया

युवक ने खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की और नशा करने और दवाई लेने का बहाना बनाया, लेकिन लोगों ने उसे सबक सिखाने के लिए गले में फूलों का हार डालकर जुलूस निकाला और उसे पीटा। जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबाखेल का रहने वाला है और पूरी तैयारी के साथ चोरी करने आया था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मोहल्ले के लोगों ने उसे घेर लिया, और आरोपी ने चोरी से इनकार करते हुए अपने साथी पर इल्जाम डालने की कोशिश की। हालांकि, चश्मदीदों ने बताया कि युवक पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और अक्सर चोरी का सामान कबाड़ियों को बेचता था।

स्थानीय लोगों ने कहा कि युवक नशे का आदी है और इसके लिए छोटी-छोटी चोरियां करता है। इसके बाद, उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगते और अपनी गलती स्वीकार करते नजर आ रहा है।

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *