डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में गरज, बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
मौसम विभाग (IMD) ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह मौसम पंजाब के 22 जिलों को प्रभावित करेगा। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर- इन 12 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बारिश की बात करें तो, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के कई क्षेत्रों और गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोहाली के कुछ क्षेत्रों सहित 14 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।








