Punjab News: पंजाब में लुटेरों ने बंदूक की नोक पर चलती पीआरटीसी बस को लूटा, यात्रियों में मचा हड़कंप

पंजाब (Punjab) के सुल्तानपुर लोधी में दोपहर करीब 12:30 बजे दिनदहाड़े, जालंधर से सुल्तानपुर लोधी तक सिधवां डोना-मोथनवाला मार्ग से रोज चलने वाली पीआरटीसी बस को बंदूक की नोक पर लुटेरों ने लूट लिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में लुटेरों ने बंदूक की नोक पर चलती पीआरटीसी बस को लूटा
Highlights
  • सुल्तानपुर लोधी में दिनदहाड़े बस लूट
  • पुरानी कार ने बस का रास्ता रोका
  • हथियारबंद लुटेरे बस में घुसे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब में लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन लुटेरे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुटेरों ने चलती बस को शिकार बनाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के सुल्तानपुर लोधी में दोपहर करीब 12:30 बजे दिनदहाड़े, जालंधर से सुल्तानपुर लोधी तक सिधवां डोना-मोथनवाला मार्ग से रोज चलने वाली पीआरटीसी बस को बंदूक की नोक पर लुटेरों ने लूट लिया।

गाड़ी ने रोका बस का रास्ता

इस मामले में, डीजी 5859 पर पीआरटीसी बस नंबर पीबी जीरो के ड्राइवर ने कहा कि वे हर दिन की तरह जा रहे थे। वहीं जब बस कुलारन के पास पहुंची, तो एक पुरानी सफेद होंडा सिटी कार, जिसमें 3-4 लोग सवार थे, ने बस का रास्ता रोक दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उनमें से दो, जो हथियारों से लैस थे, जबरन बस में घुस गए और कंडक्टर के बैग से धमकी देकर लगभग 800-900 रुपये छीन लिए। इस दौरान आरोपियों में से एक ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बस कर्मचारियों ने तुरंत बस को पुलिस चौकी ले जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर से शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *