Skip to content

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन पूरे देश में 15 अप्रैल से शुरू होगा। मिली जानकारी के मुताबिक श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ( Shri Amarnath Ji Shrine Board ) ने घोषणा की कि अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। इससे श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा का परमिट ले सकते हैं।

550 से अधिक तय बैंक शाखाओं में उपलब्ध

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी है कि पंजीकरण की सुविधा 550 से अधिक तय बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगी। हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही, यात्रा के दोनों रास्तों के लिए हर दिन की एक तय सीमा (डेली कोटा) भी लागू की जाएगी। आम यात्रियों की सुविधा के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच और ऑनलाइन परमिट व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। श्रद्धालु 15 अप्रैल से देशभर की 550 से अधिक अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते है। इसके साथ ही यात्रा की तारीख की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। पंजीकरण के दौरान, प्रत्येक बैंक शाखा को प्रति दिन, प्रति रूट एक निश्चित कोटा आवंटित किया जाता है। 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार, छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं का भी पंजीकरण नहीं किया जाएगा।