डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा युवा नेता साईंअंश सूरी को जान से मारने की धमकी मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष साईंअंश सूरी को गंभीर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह उन्हें एक विदेशी नंबर (+44, यूके कोड) से कॉल कर धमकाया गया।

गाड़ी बम से उड़ाने की धमकी

कॉल करने वाले ने खुद को “Punjab Resistance Front (PRF)” और “शेरा गैंगस्टर” बताया और सूरी को बताया कि उनकी गाड़ी बम से उड़ाई जा सकती है। साथ ही भाजपा और आरएसएस से जुड़े अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

भाजपा युवा नेता साईंअंश सूरी

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

धमकी के साथ ही साईंअंश सूरी को सोशल मीडिया पर PRF के नाम से कथित पोस्टर और प्रेस रिलीज भी मिले हैं, जिनमें गुरदासपुर हमले की जिम्मेदारी लेने और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की बात कही गई है।

सूरी ने तुरंत पंजाब पुलिस के DGP को लिखित शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय जांच, विदेशी नंबर की तकनीकी जाँच और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। शिकायत की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अमृतसर पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version