Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - मनोरंजन - Asha Bhosle: सांगली में जन्मी आशा भोसले, सराफा की मिठाइयों से था खास लगाव; जाने आशा जी के बचपन के बारे में

    Asha Bhosle: सांगली में जन्मी आशा भोसले, सराफा की मिठाइयों से था खास लगाव; जाने आशा जी के बचपन के बारे में

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal13 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Asha Bhosle: सांगली में जन्मी आशा भोसले, सराफा की मिठाइयों से था खास लगाव; जाने आशा जी के बचपन के बारे में
    childhood photograph of Asha-ji and Lata-ji
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, इंदौर। Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार दोपहर ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर, 1933 को ब्रिटिश भारत की बॉम्बे प्रेसिडेंसी के एक शहर सांगली में हुआ था (जो अब भारत के महाराष्ट्र राज्य का हिस्सा है)।

    उनका जन्म एक संगीत-प्रेमी परिवार में हुआ था—विशेष रूप से सांगली रियासत के ‘गोअर’ नामक गाँव में—और वे पंडित दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री थीं। आशा भोसले (Asha Bhosle) का मध्य प्रदेश, खासकर इंदौर से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा। उनका बचपन इंदौर के छावनी क्षेत्र स्थित मुराई मोहल्ले में बीता था। वे अक्सर अपने बचपन की यादों में इंदौर का जिक्र किया करती थीं। शहर की संस्कृति, खान-पान और अपनापन उनके व्यक्तित्व में साफ झलकता था।

    Asha Bhosle
    Asha Bhosle

    सराफा चौपाटी जाया करती थी आशा

    इंदौर निवासी उनके रिश्तेदार मनोज बिनवाले के अनुसार, आशा ताई को यहां के पारंपरिक स्वाद बेहद पसंद थे। खासतौर पर सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां उन्हें बहुत प्रिय थीं, जिन्हें वे कई बार मंगवाया करती थीं। इसके अलावा इंदौर के सराफा बाजार की खाऊ गली के गुलाब जामुन, रबड़ी और दही बड़े भी उनकी पसंदीदा सूची में शामिल थे। बचपन में वे अक्सर सराफा चौपाटी जाया करती थीं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    करीब 17 साल पहले एक कार्यक्रम के सिलसिले में वे इंदौर आई थीं, जहां उन्होंने सयाजी होटल में ठहराव किया था। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदारों से घर का बना खाना मंगवाया था। वे खुद भी खाना बनाने की शौकीन थीं और नए-नए व्यंजन आजमाती रहती थीं।

    विजयवर्गीय बोले-इंदौर से आत्मीय रिश्ता

    उनके जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सामने आते हैं। मनोज बिनवाले बताते हैं कि बचपन में आशा भोसले अपनी बहनों लता मंगेशकर और मीना मंगेशकर तथा मां के साथ छावनी से तोपखाना तक करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर भोजन करने जाया करती थीं। इंदौर से उनका लगाव इतना गहरा था कि वे यहां कई बार आती थीं और इसे अपना दूसरा घर मानती थीं।

    उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले की आवाज ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और इंदौर से उनका संबंध शहर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर की नाटक कंपनी के साथ परिवार कुछ समय इंदौर में रहा था, और इसी दौरान लता मंगेशकर का जन्म भी यहीं हुआ था।

    singer Asha Bhosle passed away
    singer Asha Bhosle passed away

    12 हजार से ज्यादा गीत गाए

    आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गीत गाए। ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने’ और ‘इन आंखों की मस्ती’ जैसे उनके गीत आज भी श्रोताओं के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने ओपी नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान जैसे महान संगीतकारों के साथ काम किया।

    8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने बेहद संघर्षों के बीच अपना करियर बनाया। पिता के निधन के बाद कम उम्र में ही उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई राष्ट्रीय व फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। उनके निधन से संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा।



















    No related posts.

    Asha Bhosle Asha Bhosle Childhood Memories Indore Sehore Sharbaati Gehu आशा भोसले इंदौर बचपन सराफा सीहोर
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: मुख्यमंत्री मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ
    Next Article Holiday News: पंजाब में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.