Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - एजुकेशन - DIPS News: डिप्स के एक और सपूत ने वर्दी पहनकर बढ़ाया देश का मान

    DIPS News: डिप्स के एक और सपूत ने वर्दी पहनकर बढ़ाया देश का मान

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal9 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    DIPS News: डिप्स के एक और सपूत ने वर्दी पहनकर बढ़ाया देश का मान
    dips son brought glory to country by wearing uniform
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स संस्थान के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि डिप्स मेहता चौक के होनहार छात्र एकनूर सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (एन.डी.ए अधिकारी) के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे डिप्स परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

    डिप्स ने पहले भी देश को ऐसे कई सपूत दिए हैं। कैप्टन दिलराजकरण भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं, पार्थ सारथी मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं, यादविंदर सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं, गुरतेज सिंह मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा कर्नल हरप्रीत बल एक प्रतिष्ठित एम.डी. गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं। यह सभी उदाहरण इस बात का प्रमाण हैं कि डिप्स के विद्यार्थी हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

    एकनूर सिंह ने हम सभी को गर्वित किया

    इस अवसर पर डिप्स के सीएओ रमनीक सिंह ने कहा कि एकनूर सिंह ने हम सभी को गर्वित किया है। ऐसे दृढ़ निश्चयी और समर्पित व्यक्तित्व डिप्स की पहचान हैं। सीएओ जशन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिप्स अपने विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और मंच प्रदान कर रहा है, ताकि वे देश का गौरव बढ़ा सकें। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स आज गौरवान्वित भारतीयों के लिए उत्तम शिक्षा की नर्सरी बन चुका है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    हम पूरे मन और समर्पण के साथ अपने विद्यार्थियों को हर वह अवसर दे रहे हैं जिससे वे इतिहास रच सकें। प्रिंसिपल पंकज चोपड़ा ने बताया कि एकनूर सिंह बचपन से ही अनुशासित, आज्ञाकारी और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। उन्होंने वही हासिल किया जिसके लिए उन्होंने सपना देखा था। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि एकनूर अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं डिप्स मेहता चौक के प्रिंसिपल सरबजीत सिंह ने कहा कि एकनूर ने पूरे क्षेत्र को गर्वित कर दिया है और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। डिप्स प्रबंधन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एकनूर सिंह के माता-पिता, शिक्षकों और पूरे डिप्स मेहता चौक परिवार को हार्दिक बधाई दी।



















    No related posts.

    Dips DIPS School Glory डिप्स देश का मान
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar Kidney Racket: किडनी कांड में नया मोड़, लाइसेंस रद्द होने के बाद बहाली पर घिरी सरकार
    Next Article Punjab News: कमल कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दुबई से आरोपी गिरफ्तार, पंजाब लाया गया
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.