डेली संवाद, बठिंडा। Firing In Punjab: पंजाब में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर गोली चली है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में गोलियां चली है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला बठिंडा के गांव गुरुसर सैणेवाला का बताया जा रहा है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रॉपर्टी विवाद में चली गोलियां

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अकाली कार्यकर्ता टीटू का अपनी बहन के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि टीटू की बहन ने अपनी जमीन और संपत्ति अपने ससुराल पक्ष के नाम करवा दी थी, जो कोटकपूरा के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बुधवार को कोटकपूरा से कुछ लोग कथित तौर पर जमीन पर कब्जा लेने के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और तकरार हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अचानक गोली चल गई। गोली लगने से टीटू नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और जायदाद विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग किसने की और घटना के पीछे असली कारण क्या हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version