डेली संवाद, गाजियाबाद। School Timing Changed: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है जिसके चलते बच्चों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

गाजियाबाद (Ghaziabad) जनपद में लगातार बढ़ते तापमान के बीच व लू चलने के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में समय को लेकर बदलाव किया गया है। इसके लिए डीएम ने आदेश जारी किए हैं।

Weather Update

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले में संचालित समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के (कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक) के स्कूलों में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दें कि नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 27 अप्रैल 2026 से सभी स्कूलों में सुबह 7.30 बजे से 12:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आदेश का सख्ती से पालन होना चाहिए।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version