डेली संवाद, नासिक। Car Accident News: एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी जिसमें एक ही परिवार के सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले के दिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में एक मारुति XL6 कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोगों की जान चली गई।
6 मासूम बच्चे भी शामिल
वहीं मरने वालों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह पूरा परिवार दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव का रहने वाला था और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहा था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बताया जा रहा है कि कुआँ पूरी तरह पानी से भरा होने के कारण बचाव अभियान में कई बाधाएँ आईं। दो क्रेनों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार से नौ शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान सुनील दत्तात्रेय दरगोडे (34), उनकी पत्नी रेशमा सुनील दरगोडे (30), बेटी राखी उर्फ गुणवंती (10), और दो भतीजियों: माधुरी अनिल दरगोडे (13) और श्रवण अनिल दरगोडे (11) के रूप में हुई है।
इसके साथ ही इस हादसे में आशा अनिल दरगोडे (32), उनके बेटे श्रेयश अनिल दरगोडे (11), बेटी सृष्टि अनिल दरगोडे (14) और भतीजी समृद्धि राजेश दरगोडे (7) की भी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस हादसे का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।








