डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि वे 5 मई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)से मुलाकात करेंगे और सात राज्यसभा सदस्यों, जिनमें पंजाब के 6 सदस्य भी शामिल हैं, द्वारा गैरकानूनी तरीके से पार्टी बदलने का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात के समान हैं।

President Droupadi Murmu

पंजाब के छह सदस्य शामिल

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा, “हमें राष्ट्रपति भवन से पुष्टि मिल गई है और 5 मई को हम भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात करके सात सांसदों, जिनमें पंजाब के छह सदस्य भी शामिल हैं, द्वारा गैरकानूनी तरीके से पार्टी बदलने का मुद्दा उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ये सांसद जिन्होंने जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात किया है, वे किसी भी रहम के हकदार नहीं हैं क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जो लोग इस दल-बदल को आजकल का चलन या परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के जनादेश के प्रति इस गंभीर उपेक्षा को जायज ठहरा रहे हैं। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और ऐसा लगता है, इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोग अपनी वफादारी बदलने की तैयारी कर रहे हैं।”

विधानसभा के अंदर और बाहर पूरा समर्थन

अपनी सरकार की मजबूती की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार को विधानसभा के अंदर और बाहर पूरा समर्थन है, जिसके कारण फ्लोर टेस्ट की कोई भी मांग अनावश्यक है। उन्होंने आगे कहा, “जहां बजट सुचारू रूप से पास हुआ है, वहीं हर छोटे या बड़े बिल ने सफलतापूर्वक फ्लोर टेस्ट पास किया, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकार के पास सदन में पूर्ण बहुमत है।”

आलोचकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, “जो लोग विधानसभा सत्र बुलाने के तर्क पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें हम पर सवाल उठाने से पहले मोदी सरकार द्वारा दी गई गारंटियों का जवाब देना चाहिए।”

Ashok Mittal, Sandeep Pathak, Raghav Chadha, Harbhajan Singh, and Swati Maliwal have left the AAP party

 ट्रैक धमाके की घटना पर एक सवाल

हाल ही में रेलवे ट्रैक धमाके की घटना पर एक सवाल के जवाब में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने जोर देकर कहा, “आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और इस अपराध में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

पानी के बंटवारे के मुद्दे पर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा ने इस साल अपने हिस्से के पानी का अधिक समझदारी से उपयोग किया है, जिससे विवादों से बचाव रहा है।

केंद्र ने अनाज की उठाई को तेज किया

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री से मुलाकात के बाद, पंजाब से अनाज की उठाई को तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य से अनाज की ढुलाई के लिए 290 विशेष रेलगाड़ियां इस कार्य में लगाई गई हैं, जिससे चावल की फसल के लिए उचित भंडारण सुनिश्चित होगा।”

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version