डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया ने आज चंडीगढ़ स्थित बोर्ड के कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

स्वरोजगार के अवसर प्रदान

उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बोर्ड द्वारा पीएमईजीपी योजना के तहत 457 इकाइयाँ स्थापित की गईं, जिससे 5,027 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इन इकाइयों के लाभार्थियों को कुल 32 करोड़ 77 लाख 85 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इनमें से लगभग 100 इकाइयाँ 1 लाख से 10 लाख रुपये तक की लागत वाली हैं, 204 इकाइयाँ 10 लाख से 24 लाख रुपये तक की लागत वाली हैं, जबकि 153 इकाइयाँ 25 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक की लागत वाली स्थापित की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएं और बोर्ड की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इन योजनाओं का लाभ हर जिले और गांव तक पहुंच सके और अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को फायदा मिल सके।

इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य सचिव रमनदीप सिंह, सुपरिंटेंडेंट दविंदर सिंह, सीनियर कंसल्टेंट अमित चोपड़ा, अप्रीत गुप्ता, जिया शाह, गुरजंट सिंह पूनियां, मंजू शर्मा, अमितप्रीत कौर, मिस राधिका और संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version