Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: शहर के मशहूर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: शहर के मशहूर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    Daily SamvadBy Daily Samvad13 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: शहर के मशहूर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
    Ludhiana Hospital Death Probe
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरु नानक चैरिटेबल अस्पताल में इलाज के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

    मृतक की पहचान पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) निवासी सुखविंदर सिंह (47) के रूप में हुई है, जो अपने पीछे पत्नी रजनी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि सुखविंदर सिंह को शुक्रवार को पीलिया (जॉन्डिस) और इंफेक्शन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया।

    Ludhiana Hospital Death Probe
    Ludhiana Hospital Death Probe

    मरीज के हाथ-पैर बांधे

    मृतक की पत्नी रजनी ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान अस्पताल स्टाफ ने उनके पति के हाथ-पैर बांध दिए थे और उनकी हालत पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्टाफ से कहा था कि वे स्वयं मरीज के पास रुक जाएंगे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि रात के समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने गंभीर लापरवाही बरती और किसी डॉक्टर ने समय पर राउंड नहीं लिया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह जब वार्ड का गेट खोला गया तो देखा गया कि ड्रिप नीचे गिरी हुई थी और सुखविंदर सिंह के हाथों से खून बह रहा था। इसके बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए।

    Ludhiana Hospital Death Probe
    Ludhiana Hospital Death Probe

    पुलिस ने शुरू की जांच

    वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया। जब मीडिया ने प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की तो प्रबंधन ने फोन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि इस विषय में अस्पताल आकर ही बात की जाएगी।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मॉडल टाउन थाना एसएचओ जसरिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



















    No related posts.

    Breaking News Family Protest Guru Nanak Charitable Hospital Healthcare Incident Hospital Death Case Hospital Negligence ICU Case Ludhiana News Medical Negligence Model Town Police Station Patient Death police Investigation Punjab News Sukhwinder Singh अस्पताल मौत मामला अस्पताल लापरवाही आईसीयू मामला गुरु नानक चैरिटेबल अस्पताल चिकित्सा लापरवाही पंजाब समाचार परिजनों का हंगामा पुलिस जांच ब्रेकिंग न्यूज़ मरीज की मौत मॉडल टाउन थाना लुधियाना समाचार सुखविंदर सिंह स्वास्थ्य सेवा मामला
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में ब्लास्ट! दो लोग घायल, इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.