डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 20 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ 2 व थाना कोतवाली पुलिस ने एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
20 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 20 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि 7 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक जसप्रीत सिंह उर्फ छोटा, हरदर्शन सिंह उर्फ मोटा और सुखविंदर सिंह उर्फ मोटा शहर और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और उनके पास बड़ी संख्या में चोरी के वाहन मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संतपुरा रोड स्थित गुरु तेग बहादुर टैक्सी स्टैंड के पास नाकाबंदी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव तिड़ोना, हरदर्शन सिंह निवासी गांव तिड़ोना तथा सुखविंदर सिंह निवासी गांव घुंदा, हाल निवासी बादशाही ठाडरी के रूप में हुई है।









