Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - उत्तर प्रदेश - UP News: योगी सरकार ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमर कसी

    UP News: योगी सरकार ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमर कसी

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal12 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    UP News: योगी सरकार ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमर कसी
    Electricity
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए योगी सरकार अलर्ट मोड पर है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को सचेत किया कि गर्मियों में सभी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाय। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब न हों, इसके लिए भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

    Power Cut
    Power Cut

    ट्रांसफार्मर फुंकने पर होगी कार्रवाई

    डॉ. गोयल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई है। फ्यूज एवं टेललेस यूनिट हर ट्रांसफार्मर पर लगे, इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर ट्रांसफार्मर फुकेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधूरे कामों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जहां पर भी कार्य काफी पीछे हैं, वहां फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाये।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    साथ ही अधिकारियों और अवर अभियंताओं पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाय। अध्यक्ष डॉ. गोयल ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसके लिए तैयारी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध हैं। इसलिए कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सबको शिड्यूल के अनुरूप बिजली प्राप्त हो।

    राजधानी में ट्रिपिंग न होने देने के सख्त निर्देश

    उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर जीरो डैमेज नीति है और विद्युत आपूर्ति में ट्रांसफार्मर की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। लापरवाही के कारण अगर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी।

    राजधानी लखनऊ में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। राजधानी में ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्युत दुर्घटनाओं पर भी जीरो टॉलरेंस नीति लागू है।



















    No related posts.

    Electricity Power Supply Summer UP UP News Yogi Government गर्मी बिजली व्यवस्था योगी सरकार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP News: योगी सरकार में केजीबीवी का कायाकल्प, सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार
    Next Article Asha Bhosle: प्रख्यात गायिका आशा भोंसले के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.