डेली संवाद, यमुनानगर। Cylinder Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एलपीजी सिलेंडर फटने से भयानक हादसा हो गया है जिसमें 4 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
10 लोग गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर (Yamuna Nagar) जिले के सलेमपुर गांव में एक जोरदार एलपीजी सिलेंडर धमाका हुआ, जिसमें 4 बच्चे और 2 महिलाएं सहित कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से घर की दीवारें ढह गईं और लेंटर तक में दरारें आ गईं।
गैस ट्रांसफर के दौरान धमाका
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब घर के अंदर बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। अचानक तेज धमाका हो गया, जिससे आग फैल गई और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आधे घंटे पहले ही कई लोग कमरे से बाहर फैक्ट्री में काम करने चले गए थे, अन्यथा हादसे में और अधिक गंभीर नुकसान हो सकता था। जानकारी मिली है कि इस हादसे में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिविल अस्पताल, जगाधरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल प्रवासी परिवार से संबंधित हैं।









