डेली संवाद, अमृतसर। Bikram Singh Majithia: पंजाब में धमकियों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कारोबारियों और मंत्रियों को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि बिक्रम मजीठिया को पहले भी उपरोक्त नंबर से धमकियां मिल चुकी थीं। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के ज़रिए उन्हें धमकी दी गई है जिसमें लिखा है कि ‘कुछ और दिन जियो, ट्रेलर जल्द आ रहा है।’

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version