डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा NEET परीक्षार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा NEET परीक्षार्थियों को फ्री बस सुविधा देने का फैसला किया गया है। इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री मान द्वारा ट्वीटर पर किया गया है।

NEET

NEET परीक्षार्थियों को फ्री बस सुविधा

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कई गरीब बच्चे NEET का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने NEET के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की।’

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने आगे लिखा कि ’21 जून को NEET का पेपर है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी।’

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version