डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाडवा और थानेसर की 11 गौशालाओं को कुल रु70.24 लाख की अनुदान राशि प्रदान की।

इस योजना का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश की कुल 619 गौशालाओं के लिए अब तक रु228.58 करोड़ का अनुदान वितरित किया जा चुका है।

आर्थिक मदद प्रदान कर रही

उन्होंने कहा कि सरकार गौशालाओं को न केवल आर्थिक मदद प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आधुनिक और सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में बदलने, गोवंश संरक्षण को मजबूत करने और गोशालाओं की गतिविधियों को सतत विकास की दिशा में ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने अधिकारियों और गौशाला प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे इस अनुदान का सही उपयोग सुनिश्चित करें और गोवंश संरक्षण के कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें। इस अवसर पर गौशाला संचालकों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार के अनुदान से उनकी गौशालाओं को मजबूती मिलती है और गोवंश संरक्षण के कार्यों में और तेजी आएगी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version