डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रेवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उसको ठगी का शिकार बना लेते है ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के कस्बा सुधार स्थित नई आबादी अकालगढ़ बाजार के एक परिवार को अमेरिका (America) में स्थायी निवास (PR) का झांसा देकर उनसे 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने एक बैंक मैनेजर और ट्रेवल एजेंटों सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Fraud

आरोपियों में सिमरन कौर (पत्नी बिक्रम सिंह), बिक्रम सिंह (सिमरन का पति), कुलबीर सिंह (सिमरन का पिता/बिक्रम का ससुर), अमनजोत सिंह (सिमरन का भाई), अगमजीत सिंह (निवासी: चमकौर साहिब, रूपनगर), ‘प्लैटिनम इंस्टीट्यूट्स’ नामक ट्रेवल एजेंसी का संचालक और साहिल चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित HDFC बैंक का मैनेजर है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित करमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2024 में उनकी सिमरन कौर और अन्य आरोपियों से मुलाकात हुई थी। करमजीत अपनी पत्नी रविंदर कौर और दो बेटों (रणबीर सिंह और इशबीर सिंह) के साथ अमेरिका जाकर बसना चाहते थे। आरोपियों ने प्रति व्यक्ति 35 लाख रुपये के हिसाब से कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये में अमेरिका (America) की PR दिलाने का एग्रीमेंट किया गया था।

घर आकर 5 लाख रुपये लिए

वहीं, 11 सितंबर 2024 को आरोपियों ने उनके घर आकर 5 लाख रुपये लिए। जनवरी 2025 तक पीड़ित ने 81 लाख रुपये नकद और बाकी रकम बैंक खातों (ट्रांसफर) के जरिए आरोपियों को सौंप दी। करमजीत सिंह के अनुसार, एग्रीमेंट के समय केवल उनका अपना पासपोर्ट (Passport) वैध था। पत्नी और एक बेटे का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था, जबकि दूसरे बेटे का बना ही नहीं था।

USA America

आरोपियों ने जिम्मेदारी लेते हुए सभी के दस्तावेज ले लिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल पर चारों के पासपोर्ट और अमेरिकी वीजा दिखा दिए। जब करमजीत ने शक होने पर अपने स्तर से जांच की, तो पता चला कि उन्हें दिखाए गए पत्नी और दोनों बेटों के पासपोर्ट और सभी के वीजा पूरी तरह फर्जी थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद उन्होंने जब पैसे वापिस मांगे तो बहाने बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version