डेली संवाद, मोगा। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) के विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड (Fraud) करने के बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर लेते है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोगा के गांव लंडेके में एक ट्रैवल एजेंट दंपति ने वर्क परमिट (Work Permit) के नाम पर 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित कमलदीप सिंह भट्टी और उसकी बहन अमनजोत कौर कनाडा (Canada) जाने के इच्छुक थे, और इसी सिलसिले में उन्होंने गांव के ही ट्रैवल एजेंट हरविन्द्र सिंह वर्मा और उसकी पत्नी सोनिया से संपर्क किया था।

असली पासपोर्ट भी दिया

आरोप है कि ट्रैवल एजेंट दंपति ने दोनों को कनाडा (Canada) वर्क परमिट पर भेजने का झांसा देकर 36 लाख रुपए का खर्च बताया। इसके लिए उन्होंने पहले 6 लाख रुपए की राशि चुकाने का दावा किया, और शेष पैसे वीजा आने के बाद देने की बात की। इस पर कमलदीप और अमनजोत ने जनवरी 2024 में ट्रैवल एजेंट को अलग-अलग बैंक खातों से 6 लाख रुपए भेज दिए, साथ ही अमनजोत का असली पासपोर्ट भी उन्हें सौंप दिया।

Fraud Travel Agent

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आगे, जब ट्रैवल एजेंट दंपति टाल-मटोल करने लगे और काम में देरी करने लगे, तो उन्होंने पीड़ितों को 6 लाख के दो चैक दिए। हालांकि, जब इन चैक को बैंक में लगाया गया, तो दोनों चैक बाउंस हो गए क्योंकि उनके खातों में पैसे नहीं थे। बाद में, ट्रैवल एजेंट दंपति ने पैसे वापस करने से साफ इंकार कर दिया, जिससे पीड़ितों को भारी धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा।

इस मामले में थाना सिटी मोगा में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा की गई जांच के बाद आरोपी ट्रैवल एजेंट दंपति के खिलाफ कार्रवाई की गई, हालांकि उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version