डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana HPS Officers Teransfers Posting News: सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 9 जिलों में DSP और ACP इधर-उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

हरियाणा (Haryana) सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की तरफ से अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए। राहुल देव को स्टेट विजिलेंस (SV) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में DSP लगाया गया है। इसी तरह, चरखी दादरी की DSP निधि नैन को सोनीपत में ACP की जिम्मेदारी दी गई है।

Nayab Singh Saini

इन अफसरों का तबादला

  • HPS कप्तान सिंह पहले अंबाला शहर में आर्म्ड पुलिस की फर्स्ट बटालियन में DSP के पद पर थे। अब उन्हें चरखी दादरी DSP लगाया गया है। इनसे पहले यह जिम्मेदारी निधि नैन संभाल रही थीं।
  • HPS नरेश कुमार पहले मधुबन में आर्म्ड पुलिस में DSP के पद पर थे। अब उन्हें सोनीपत में ACP लगाया गया है। पहले ये जिम्मेदारी राहुल देव संभाल रहे थे।
  • HPS कैलाश चंद पहले पंचकूला में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम में DSP के पद पर थे। अब उन्हें ओल्ड फरीदाबाद में ACP लगाया गया। पहले ये जिम्मेदारी संजीव कुमार देख रहे थे।
  • HPS संजीव कुमार पहले सिरसा के DSP थे। अब उन्हें रेवाड़ी DSP लगाया गया है।
  • HPS दिनेश कुमार पहले झज्जर में ACP के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बहादुरगढ़ में ACP लगाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी अखिल कुमार देख रहे थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
  • HPS राहुल देव पहले सोनीपत में ACP के पद पर तैनात थे। अब उन्हें स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरा में DSP लगाया गया है।
  • HPS राम कुमार पहल शाहाबाद में DSP के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पचंकूला में ACP लगाया गया है।
  • HPS अमन कुमार STF में DSP हैं। अब साथ में उन्हें पंचकूला में ACP का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
  • HPS निधि नैन पहले चरखी दादरी में DSP तैनात थीं। अब उन्हें सोनीपत में ACP लगाया गया है।
  • HPS संजीव कुमार पहले ओल्ड फरीदाबाद में ACP के पद पर तैनात थे। अब उन्हें अंबाला शहर में आर्म्ड पुलिस की फर्स्ट बटालियन में DSP लगाया गया है।
  • HPS अखिल कुमार पहले बहादुरगढ़ में ACP तैनात थे। अब उन्हें झज्जर ACP लगाया गया है। पहले ये जिम्मेदारी दिनेश कुमार संभाल रहे थे।
  • HPS जितेंद्र पहले गुरुग्राम में ACP थे। अब उन्हें पंचकूला में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम में DSP लगाया गया है।

पढ़ें लिस्ट

Transfers Posting News
Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version