डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर शहर के राजा गार्डन इलाके में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिख संगत, निहंग सिंह जत्थेबंदियां और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर भारी रोष देखने को मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना जालंधर (Jalandhar) के बस्ती बावा खेल के इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के मुताबिक राजा गार्डन इलाके में श्री गुटका साहिब के अंग (पन्ने) बिखरे हुए मिले, जो मिट्टी में सने हुए थे। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई।

भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश

लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल खराब करने और आपसी भाईचारा बिगाड़ने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस और पीसीआर टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और धार्मिक सामग्री को पूरे सम्मान के साथ कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे निहंग सिंहों ने इस मामले पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार बेअदबी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही।

धर्म का अपमान सहन नहीं

निहंग सिंहों ने चेतावनी देते हुए कहा कि धर्म के अपमान को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं सिख जत्थेबंदियों और लकी खालसा समेत अन्य नौजवान संगठनों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version