डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर विहार स्थित माँ बगलामुखी जी के पावन मंदिर में माँ बगलामुखी जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं से करवाई गई। यह मंदिर स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी द्वारा निर्मित करवाया गया था, जो समाज सेवा और धार्मिक कार्यों के प्रति अपनी गहरी आस्था के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे।

इस पावन अवसर पर उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा, पुत्र राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा, पुत्रवधु रितु चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा द्वारा माँ बगलामुखी जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। मंत्रोच्चारण, हवन और पूजा-अर्चना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Maa Baglamuki Mandir Pranpratishth

कार्यक्रम के दौरान चोपड़ा परिवार ने माँ बगलामुखी धाम वेलफेयर सोसाइटी को एक भावुक घोषणा करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की पुण्य स्मृति में अब प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाए जाएंगे, जिनका सम्पूर्ण खर्च और सभी रस्में चोपड़ा परिवार द्वारा निभाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिवार ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए समर्पित रहेगा और यही स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं जब
परिवार ने कहा कि “श्री अनिल चोपड़ा जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संस्कार, सेवा भावना और समाज के प्रति प्रेम हमेशा जीवित रहेंगे।”

Maa Baglamuki Mandir Pranpratishth
Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version