डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशा तस्कर के घर पर रेड करने पहुंची पुलिस पर द्वारा हमला करने की खबर सामने आ रही है। इस हमले में एएसआई और एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के तलवंडी साबो के गांव चट्ठेवाला में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस कथित नशा तस्कर के घर दबिश देने पहुंची थी। इस हमले में एक एएसआई और एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए।
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
घायल एएसआई के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दरअसल एएसआई जगसीर सिंह की अगुआई में पुलिस टीम शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव चट्ठेवाला में कथित नशा तस्कर जीतू के घर कार्रवाई करने पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति नशा तस्करी गतिविधियों में शामिल है, जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी। वहीं जैसे ही पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोप है कि घरवालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इस दौरान एएसआई जगसीर सिंह और सिपाही नीरज कुमार घायल हो गए। हमले में एएसआई के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि दूसरे पुलिस कर्मचारी को भी चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
