डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों में अहम फेरबदल किया है। इस नए फैसले के तहत मंत्री संजीव अरोड़ा के पास रहे विभागों का पुनर्वितरण किया गया है और कई वरिष्ठ मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पंजाब (Punjab) सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार, अब हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय (लोकल बॉडी) विभाग का नया मंत्री नियुक्त किया गया है। इस विभाग में नगर निगमों और शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य आते हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

Aman Arora

अमन अरोड़ा को इंडस्ट्री

वहीं, अमन अरोड़ा को उद्योग (इंडस्ट्री) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जो राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा तरुणप्रीत सिंह सौंद को बिजली विभाग का प्रभार सौंपा गया है। बिजली विभाग राज्य के बुनियादी ढांचे और जनता की रोजमर्रा की जरूरतों से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इस विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है।

हरजोत बैंस

नए विभागीय पुनर्गठन

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आगामी नीतियों और विकास योजनाओं को गति देने के लिए किया गया है।

पंजाब सरकार के इस नए विभागीय पुनर्गठन के बाद अब सभी मंत्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

पढ़ें CM भगवंत मान की चिट्ठी

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version