डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में शनिवार को चंडीगढ़ (Chnadigarh) स्थित भाजपा पंजाब मुख्यालय में नयागांव म्यूनिसिपल कौंसिल के कांग्रेस पार्षद सुशील कुमार शर्मा और प्रमुख समाजसेवी सर्वण सिंगला ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर भाजपा पंजाब (BJP Punjab) के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, नयागांव सर्कल अध्यक्ष भूपिंदर “भुप्पी” और पार्षद सुरिंदर कोशिश बब्बल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Congress Councillor and others Joins BJP

कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

भाजपा में शामिल होने वालों में राजेश गुज्जर, राज कुमार गुज्जर, कुलदीप सिंह, जसपाल जस्सी, राघव शर्मा, परवीन छाबड़ा, सुनील गोयल और राहुल जिंदल प्रमुख रूप से शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से नयागांव क्षेत्र में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मौके पर सुशील कुमार शर्मा और सर्वण सिंगला ने कहा कि देश के 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार चला रही भाजपा से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की विकासोन्मुख नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सुशील शर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नयागांव नगर कौंसिल में भाजपा का परचम लहराएगा और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version