डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी की लहर जारी है। मंगलवार को दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए दिल्ली में ऑरेंज हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग (IMD) ने इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में लू चलने की भविष्यवाणी की है। सोमवार को कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार से 24 मई तक लू चलने की संभावना है।

Weather Update

लू की स्थिति और बिगड़ने की संभावना

सोमवार को पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इस सप्ताह पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति और बिगड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण और पश्चिम पंजाब और हरियाणा के बड़े हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version