डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला फरीदकोट के गांव गोलेवाला स्थित माल कार्यालय में तैनात कानूनगो वरिंदर सिंह भुट्टर के खिलाफ 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जिला फरीदकोट के गांव बगथला निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

bribe

80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की

उन्होंने बताया कि अदालत ने माल विभाग फरीदकोट को शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा दिलाने के आदेश जारी किए थे। इस संबंध में आरोपी कानूनगो ने शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा दिलाने के बदले उससे 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी कानूनगो को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये दिए और रिश्वत देते समय की वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version