डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी लेडी सिंगर की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उसकी लाश नहर में मिली है जिससे हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है। इंदर कौर का शव नीलो नहर में मिला है। बता दे कि लुधियाना (Ludhiana) में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर इंदर कौर का किडनैप हुआ था।

गन प्वाइंट पर किडनैप

मृतक के भाई जोतइंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन यशइंदर उर्फ इंदर कौर 13 मई की रात करीब साढ़े 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर ग्रोसरी लेने बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी।

पंजाबी सिंगर इंदर कौर
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसका दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव भलूर, जिला मोगा के साथ थी। जोतइंदर का आरोप है कि सुखविंदर सिंह बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।

इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version