डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग, जालंधर द्वारा प्री-नर्सरी से यू.के.जी. कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए छह दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों के माध्यम से बढ़ावा देना था।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने “स्प्लैश एंड प्ले”, “मोल्ड एंड क्रिएट” सहित अनेक रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों को बच्चों की मोटर स्किल्स, कल्पनाशक्ति एवं टीमवर्क की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कैंप का रंगारंग एवं आनंदमय वातावरण विद्यार्थियों के लिए कक्षा से बाहर सीखने का एक यादगार अनुभव बना।

कैंप को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए यू.के.जी. के विद्यार्थियों को पी.पी.आर. मॉल, जालंधर स्थित गेम ज़ोन की विजिट भी करवाई गई, जहाँ बच्चों ने विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। यह भ्रमण नन्हे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत यादगार एवं आनंदमयी अनुभव रहा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा एवं स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version