Haryana News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में सख्ती, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सरकारी अस्पतालों में अनुशासन, जवाबदेही और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. मिश्रा (Sumita Misra) ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में लापरवाही, खराब रखरखाव और प्रबंधन में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी मानकों में कमी मिलेगी, वहां औचक निरीक्षण और छापेमारी की जाएगी। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।



















Leave a Comment