डेली संवाद, नई दिल्ली। Vijay Thalapathy: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राजनीति में नया अध्याय शुरू कर दिया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

इस खास मौके पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi समेत तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Vijay Thalapathy become CM of Tamil Nadu

R. Madhavan ने दी बधाई

समारोह के दौरान अभिनेता Kamal Haasan ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने विजय को अपना भाई बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं अभिनेता Prakash Raj ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर विजय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि राज्य विजय के नेतृत्व में और अधिक प्रगति करेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अभिनेता R. Madhavan ने भी इंस्टाग्राम पर विजय की तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। माधवन ने लिखा कि उन्हें विजय पर गर्व है और भगवान उन्हें जनता के लिए अच्छा काम करने की शक्ति दे। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

तृषा की मौजूदगी ने भी सभी का ध्यान खींचा

शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री Trisha Krishnan की मौजूदगी ने भी सभी का ध्यान खींचा। समारोह के दौरान तृषा काफी खुश नजर आईं, लेकिन विजय के भाषण के समय वह भावुक हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि विजय के संबोधन के दौरान तृषा की आंखों में आंसू आ गए। हालांकि उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही। यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

समारोह में तृषा ने विजय की मां से मुलाकात की और उन्हें गले लगाते हुए नजर आईं। मीडिया से बातचीत में तृषा ने इस दिन को तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि वह इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। इस दौरान उनकी मां उमा कृष्णन भी उनके साथ मौजूद थीं।

तृषा और विजय की जोड़ी सबसे लोकप्रिय

तृषा और विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। लंबे समय बाद दोनों Leo में एक साथ नजर आए थे, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा तृषा ने विजय की फिल्म ‘द GOAT’ में भी स्पेशल अपीयरेंस दी थी।

हाल के महीनों में विजय और तृषा अपने कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बावजूद शपथ ग्रहण समारोह में दोनों की मौजूदगी और तृषा का भावुक होना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version