डेली संवाद, मनीमाजरा। Punjab News: पंजाब में भारी बारिश में चलते भीषण हादसा हो गया है। खबर है कि मनीमाजरा (Mani Majra) के गोविंदपुर इलाके में भयानक हादसा हो गया है। मकान नंबर 1119 की छत अचानक गिर गई।
वहीं घर के अंदर मौजूद तीन छोटे बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल बच्चों की पहचान राहुल, गौरव और सनी के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें तुरंत मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
डॉक्टरों के अनुसार, दो बच्चों की हालत स्थिर है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि मकान काफी पुराना था। हाल ही में हुई बारिश से मकान की संरचना कमजोर हो गई थी, जिसके कारण छत गिरने की आशंका है।
राहत और बचाव अभियान शुरू
वहीं हादसे का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय सिंह और मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।







